कोच्चि। फिल्म जगत के प्रतिष्ठित 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ का भव्य आयोजन 21 फरवरी को केरल के कोच्चि में किया गया। इस खास शाम में साउथ सिनेमा के साथ-साथ बॉलीवुड के दिग्गज सितारों को भी सम्मानित किया गया। अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन कोच्चि स्थित एडलक्स इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में हुआ, जहां फिल्मी दुनिया के कई बड़े नाम एक मंच पर नजर आए। अमिताभ बच्चन को मिला साउथ फिल्मफेयर अवॉर्ड बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने इस समारोह में खास उपलब्धि हासिल की। उन्हें फिल्म Kalki 2898 AD में दमदार अभिनय के लिए तेलुगु कैटेगरी में बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल (मेल) का फिल्मफेयर अवॉर्ड दिया गया। साउथ सिनेमा में उनकी मौजूदगी और अभिनय को दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों ने भी खूब सराहा। अल्लू अर्जुन समेत साउथ के सितारों की चमक साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन भी इस अवॉर्ड नाइट के बड़े विजेताओं में शामिल रहे। उनकी फिल्मों और अभिनय का जादू एक बार फिर फिल्मफेयर मंच पर देखने को मिला। इस समारोह में तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ सिनेमा के कई कलाकारों, निर्देशकों और तकनीकी विशेषज्ञों को उनके उत...
Comments
Post a Comment